फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहनों का लालच देकर महिला से 11 लाख की ठगी

Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग अज्ञात कॉल के झांसे में आ रहे हैं। इतना ही नहीं वे झांसे में आने के बाद लाखों की राशि लुटवा रहे है। अपर शिमला में कभी सोने की ईंट के नाम पर तो कभी गहनों के नाम पर ठगी की जा रही है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


शिमले के कुमारसैन पुलिस थाने में भी ठगी का मामला सामने आया है। नारकंडा निवासी मीरा कौशल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें अज्ञात फोन नंबर से एक कॉल आई थी। अज्ञात व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह आरटीजीएस कंपनी में कार्यरत है।

उसने उन्हें विश्वास दिया कि वह उन्हें सोने और हीरे के आभूषण उपलब्ध करवाएगा। मीरा कौशल ने कहा कि वह भी उनके झांसे में आ गई और उसने भी 11 लाख की राशि उनके द्वारा दिए गए खाते में जमा करवा दी।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक उन्हें सोने और हीरे के आभूषण नहीं मिले हैं। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी कुमारसैन विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें