फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों में पुलिस ने तीसरी नशे की बड़ी खेप पकड़ी, 11 किलो चरस बरामद

Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिनों में कुल्लू पुलिस ने तीसरी बड़ी नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने मंगलवार रात्रि को भुंतर के पास 11 किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई नशे की खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करोड़ों में बताई जा रही है। यह खेप एक नेपाली महिला ने आरोपी को सप्लाई करने के लिए दी थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात्रि करीब सवा दस बजे एसएचओ भुंतर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर जछणी के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस टीम को कंधे पर बैग लटकाए एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देख युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के बैग से आयताकार में 11 किलो 10 ग्राम चरस बरामद हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

नेपाली महिला ने सप्लाई करने को दी थी चरस

आरोपी की पहचान रोशन गुरुंग पुत्र महावीर गुरुंग निवासी लाल बाजार गंगटोक सिक्किम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी चरस की खेप को नेपाल से लाने की बात कर रहा है। आरोपी ने बताया कि कुल्लू की जरी निवासी एक नेपाली महिला ने उसे यह खेप ठिकाने तक पहुंचाने को कहा था। पुलिस आरोपी की ओर से बताए गए पते को क्रॉस चेक कर रही है। 

इससे पहले 12 फरवरी को पुलिस ने दिल्ली से एक तस्कर की निशानदेही पर एक नाइजीरियन के कब्जे से करीब चार करोड़ की डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की थी। 16 फरवरी शाम को पुलिस ने नग्गर क्षेत्र से एक अमेरिकी को 126 किलो गांजा, नौ लीटर तरल और 13 सौ ग्राम ठोस हशीश के साथ गिरफ्तार किया था। एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि 11 किलो चरस के साथ गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ जारी है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें