परवाणू में अंग्रेजी शराब की 29 बोतलें पकड़ीं
परवाणू (सोलन)। पुलिस ने 29 बोतलें अंग्रेजी शराब की पकड़ी हैं। पुलिस के अनुसार परवाणू के टीटीआर चौक पर मंगलवार को पुलिस ने नाके के दौरान एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान वाहन से शराब की दो पेटियों सहित 5 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने वाहन में सवार रविंद्र सकलानी और राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसएचओ कमलचंद ने की है।
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
परवाणू (सोलन)। शहर से गुजरने वाले ओल्ड एनएच पर एक बाइक और टैंकर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात को करीब साढ़े 9 बजे हुआ। गौरव और विमल बाइक नंबर एचआर 49 डी 8898 पर सवार होकर कालका से परवाणू की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अन्य दोस्त शिवानंद को भी बाइक पर बिठा लिया। इसके थोड़ी देर बाद ही बाइक को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे। किसी कार सवार ने तीनों को उठाया और इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने शिवानंद को मृत घोषित कर दिया।