ब्रिटेन से शिमला घूमने आए टूरिस्ट एंड्रयू फ्रॉस्ट के साथ होटल बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शिमला के पर्यटन कारोबारी सुमित वशिष्ठ ने बताया कि टूरिस्ट ने ऑनलाइन होटल बुकिंग कंपनी से शिमला में 2 और 3 फरवरी के लिए करीब 15 हजार रुपये में गेस्ट रूम ऐट रिज नाम के होटल के कमरे की बुकिंग की थी।
शिमला पहुंचने पर जब होटल तलाशा तो कहीं नहीं मिला। सुमित वशिष्ठ का कहना है कि ऑनलाइन होटल बुकिंग कंपनियों की ठगी के कारण शिमला का नाम बदनाम हो रहा है। ऐसी कंपनियों के खिलाफ प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।