फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज काटते पत्नी से उलझा युवक, उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज काटते पत्नी से उलझा युवक, उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

शिमला। शिमला ग्रामीण की गुम्मा पंचायत के तहत बलदेयां के नजदीक मंगलवार देर शाम एक नेपाली युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में पति के कत्ल की बात कबूल कर ली है।
महिला ने पुलिस को बताया कि आए दिन उसका पति पवन उसके साथ झगड़ा करता रहता था। मंगलवार शाम को वह रात के खाने के लिए प्याज काट रही थी। इसी बीच उसका पति उस पर भड़क गया और उसे तीन चार थप्पड़ मार दिए। इस पर उसने गुस्से में चाकू उसे मार दिया जो उसके सीने में लग गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। मृतक पवन अपनी पत्नी के साथ एक जेबीटी टीचर नेकराम की जमीन में खेतीबाड़ी का काम करता था और उसी के मकान में किराए पर रहता था। मकान मालिक नेकराम ने नेपाली पवन को आंगन में गिरा देखा। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था और मदद मांग रहा था। इसकी हालत को देखकर 108 एंबुलेंस को फ ोन कर बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि नेपाली पवन का उसकी पत्नी के साथ काफी लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। मंगलवार रात को भी इन दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर जब पति ने उसे थप्पड़ जड़ दिए तो पत्नी भी अपना आपा खो बैठी और उसके चाकू उसके सीने में उतार दिया। कुछ देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर ने पवन की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें