फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखे की नौ बोरियां बरामद

विज्ञापन
शिमला के लक्कड़ बाजार में एसडीएम नीरज चांदला दुकानों में छापामारी करते हुए।
विज्ञापन
शिमला। शहर में प्रतिबंधित गुटखा बेचने की शिकायतें मिलने पर एसडीएम शहरी ने लक्कड़ बाजार में दबिश दी। चार दुकानों और गोदाम से गुटखे से भरीं नौ बोरियां बरामद की गईं। प्रदेश में गुटखा प्रतिबंधित होने के बाद पहली बार इतनी मात्रा में यह नशीली सामग्री मिली है। एक गुटखा के पैकेट का वजन 2 से 4 ग्राम होता है। मौके पर बरामद एक बोरे की वजन करीब 15 किलो था। नौ बोरे इतने भारी थे कि इन्हें पुलिस थाना सदर ले जाने के लिए प्रशासन को श्रमिक करने पड़े। इनमें चार कारोबारियों के खिलाफ थाना सदर में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शिमला शहर में चोरी छिपे बड़ी मात्रा में ब्लैक में यह प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इनमें गुटखा और खैनी शामिल है। इन पर किसी का कोई अंकुश नहीं है। खुली सिगरेट भी बेची जा रही है। काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि स्कूली छात्रों को भी प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचा जा रहा है। वीरवार को दोपहर बाद एसडीएम शहरी टीम के साथ लक्कड़ बाजार पहुंचीं और टीम के एक सदस्य को गुटखा खरीदने के लिए एक दुकान में भेजा लेकिन उसे भनक लग गई और उसने इंकार कर दिया। लेकिन जब इन दुकानों की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में गुटखा मिलना शुरू हुआ। इसी बीच एक दुकानदार के गोदाम में छापा मारा गया। गोदाम में बदबूदार कूड़े की बोरियां रखी हुई थीं ताकि कोई यह समझे की यहां कुछ नहीं है। लेकिन जब बदबूदार कूड़े की बोरियों को हटाया तो सामने ताला लटका था, उसे खोला तो अंदर सात बोरे प्रतिबंधित गुटखे के रखे हुए मिले। इसके बाद एसडीएम शहरी ने पुलिस को सूचित किया। एसडीएम की इस कार्रवाई से प्रतिबंधित तंबाकू बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इतनी बड़ी मात्रा में पहली बार ये उत्पाद पकड़े गए हैं। प्रशासन की ओर से पुलिस के अलावा आबकारी एवं कराधान महकमे को भी मामले की जानकारी देकर कार्रवाई करने को कहा गया है।
कोटपा एक्ट के तहत होगी कार्रवाई : चांदला
एसडीएम शहरी नीरज चांदला ने कहा कि रूटीन चेकिंग के दौरान चार दुकानदारों से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद गुटखों से भरे नौ बोरे बरामद किए हैं। शिकायतें मिल रही थीं लक्कड़ बाजार एरिया में यह उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इनकी बरामदगी के बाद पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। आबकारी एवं कराधान महकमे को कार्रवाई को कहा है। आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें