फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रेणुका ठाकुर ने गांव की गलियों में सीखा क्रिकेट खेलना, पुराने दिनों को याद कर हुईं भावुक

Sat, 27 May 2023 08:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

शिमला जिले के रोहड़ू के चिड़गांव के यंग्स स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
चिड़गांव में क्रिकेटर रेणुका ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के चिड़गांव के यंग्स स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। क्लब के सदस्यों ने रेणुका का फूल-मालाओं के स्वागत भव्य स्वागत किया। इस दौरान रेणुका ठाकुर ने ग्रामीण स्तर पर टीमों को खेलते देख अपने गांव के दिनों को याद किया। उनके साथ उनकी माता सुनीता ठाकुर और पीसीसी महासचिव शमेशर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। रेणुका ठाकुर ने कहा कि वह गांव के गलियारों में खेलकर बढ़ी हुई हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट खेलना उन्होंने गांव की गलियों में सीखा है। उस वक्त वह खुद नहीं जानती थी कि एक दिन वह भारतीय टीम में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना था कि वह क्रिकेटर बने। पिता के देहांत के बाद माता सुनीरा ठाकुर ने मेरा पूरा सहयोग किया। जिस कारण आज में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। उन्होंने कहा कि सभी माता-पिता को अपने बच्चों का सहयोग करना चाहिए ताकि वे अपने टेलेंट के आधार पर आगे बढ़ सके। क्लब के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में क्षेत्र की 128 टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें