फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket World Cup: जीत की हैट्रिक लगाने धर्मशाला पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी, नीदरलैंड से होगा मुकाबला

Fri, 13 Oct 2023 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी लखनऊ से विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद टीम के खिलाड़ी बसों से होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे, जहां पर उन्होंने आराम किया। 
विज्ञापन
धर्मशाला पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप में लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाड़ी तीसरी मैच जीतने के लिए शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच गए। पहले दो मुकाबलों में श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। अब 17 अक्तूबर को टीम नीदरलैंड के साथ मैच खेलेगी। शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी लखनऊ से विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन


इसके बाद टीम के खिलाड़ी बसों से होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे, जहां पर उन्होंने आराम किया। बताया जा रहा है कि रविवार से खिलाड़ी 17 को नीदरलैंड के साथ होने वाले मैच के लिए अभ्यास शुरू करेंगे। दूसरी ओर नीदरलैंड की टीम धर्मशाला पहले ही पहुंच चुकी है। नीदरलैंड के कप्तान समेत कुछ खिलाड़ियों ने वीरवार को त्रियुंड की ट्रैकिंग की थी। शुक्रवार को खिलाड़ियों ने एचपीसीए स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया। खिलाड़ियों ने अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण को लेकर खूब मेहनत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें