फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket World Cup: स्टेडियम में इन वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध, सुरक्षा को लेकर आईसीसी ने लिया फैसला

Fri, 06 Oct 2023 10:12 AM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले विश्व कप के पांच मैचों के दौरान पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा रहेगी। दर्शकों को स्टेडियम के अंदर प्रवेश करते समय कई बातों का ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन
खूबसूरत धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 क्रिकेट विश्व कप मैचों के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट स्टेडियम में कुछ वस्तुओं को अंदर ले जाने में प्रतिबंध रहेगा। विश्व कप के दौरान दर्शक किसी प्रकार का सिक्का, पेन, बोतल, कैमरा आदि नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा सभी नशीले, तंबाकू और शराब आदि पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले विश्व कप के पांच मैचों के दौरान पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा रहेगी। दर्शकों को स्टेडियम के अंदर प्रवेश करते समय कई बातों का ध्यान रखना होगा। स्टेडियम में कई चीजें अंदर ले जाने के लिए प्रतिबंधित की गई हैं। पेन-पेंसिल, सीटी, हेलमेट, सिक्के से लेकर पानी की बोतल तक अंदर नहीं ले जा सकेंगे। दर्शकों को खाने-पीने की चीजें स्टेडियम में मिल जाएंगी। यह सारी जानकारी दर्शकों को टिकट पर अंकित की गई है।

टिकटों में बताया गया है कि मैच के दौरान स्टेडियम में किन चीजों को प्रतिबंधित किया गया है। इन मैचों में खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा बोतल, कैनस, कैमरा, सेल्फी स्टिक सहित 30 से अधिक वस्तुओं को प्रतिबंधित किया है। इसके अलावा कोई भी क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम के अंदर ड्रोन कैमरा भी नहीं ले जा सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का कोई बैनर या कपड़े नहीं ले जा सकता है जो किसी धर्म, राजनीति आदि को प्रभावित कर सके। स्टेडियम में धूम्रपान पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
अल्कोहल, ऑडियो रिकार्डर, बैग, बैकपैक, बोतल, कैनस, कैमरा, सिक्के, झंडा, ज्वलनशील सामान, लैपटॉप, लाइटर, माचिस, संगीत यंत्र, पोस्टर, बैनर, पावर बैंक, स्प्रे, ब्लून, ब्लॉक, तंबाकू, गुटखा, हेलमेट, लकड़ी की छड़ी, पेन-पेंसिल, रेडियो, सेल्फी स्टिक, स्पोर्टिंग बाल आदि शामिल हैं।

 

वर्ल्ड कप मैचों के दौरान आईसीसी की ओर से स्टेडियम के अंदर कुछ चीजें ले जाने पर प्रतिबंधित लगाया है। इन प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में टिकट बुकिंग करते समय बताया गया है। प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ दर्शक स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।- अवनीश परमार, सचिव, एचपीसीए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें