फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट विश्व कप: धर्मशाला में मेहदी के तूफान में उड़ी अफगानी टीम, बांग्लादेश ने छह विकेट से दर्ज की जीत

Sat, 07 Oct 2023 10:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

बांग्लादेश के लिए टॉस जीतना सही निर्णय साबित हुआ। मैदान में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज की गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने अफगानिस्तान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने छह विकेट से दर्ज की जीत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के धौलाधार की गोद में बने दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शुमार एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में विश्वकप के पहले मैच में बांग्लादेश की टीम ने अफगानी शेरों को ढेर कर दिया। बांग्लादेश के लिए टाॅस जीतना सही निर्णय साबित हुआ। मैदान में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज की गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने अफगानिस्तान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। मैन ऑफ द मैच रहे मिराज ने नौ ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके बाद 57 रन की धुआंधार पारी भी खेली। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान की टीम को छह विकेट से मात दी। अफगानिस्तान की ओर से दिए गए 156 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 34.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। अफगानिस्तान टीम की खराब फील्डिंग ने बांग्लादेश की जीत की राह और आसान कर दी।

विज्ञापन


अफगानिस्तान की टीम को 11वें ओवर में मिराज का कैच छोड़ना भारी पड़ गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भी सधी हुई गेंदबाजी कर आठ ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान की पूरी टीम 37.2 ओवर में 156 रन के स्कोर पर आउट हो गई। अफगानिस्तान टीम की ओर से ओपनिंग करने आए गुरबाज ने ही सबसे अधिक 47 रन का योगदान दिया। अजमतुल्ला ने कुछ हद तक पारी को संभाला, लेकिन वह भी 22 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अफगान टीम के ऊपरी क्रम के आउट होने के बाद पूरी ही टीम बिखर गई और शुरुआती झटकों के बाद मध्य और निचला क्रम दबाव नहीं झेल पाया और पूरी टीम 156 रन ही बना पाई। मैच के दौरान आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने भी दोनों टीमों की हौसलाआफजाई की।

अफगानिस्तान को पहला झटका 47 रन के स्कोर पर लगा
अफगानिस्तान की टीम को पहला झटका 47 रन के स्कोर में इब्राहिम जार्डन (22) के रूप में लगा। इसके बाद दूसरी विकेट के रूप में 25 रन पर रहमत शाह, 18 रन बनाकर कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी, 47 रनों पर गुरबाज आउट हो गए। नजीबुल्लाह 5, मोहम्मद नबी 6, अजमतुल्ला 22 और राशिद खान 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की गेंदबाजी में कप्तान शाकिब अल हसन ने आठ ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट, मेहदी हसन ने 8 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा शरीफुल इस्लाम ने दो विकेट तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट झटका।

विज्ञापन

धर्मशाला की तेज पिच पर बांग्लादेश के स्पिनरों का धमाल

 विश्वकप के पहले मैच में धर्मशाला की तेज पिच पर बांग्लादेश के स्पिनरों ने कमाल कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों को रक्षात्मक तरीके से खेलते हुए पहले आठ ओवर में बिना कोई विकेट खोए 47 रन बना दिए। जैसे ही बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों ने कमान संभाली तो अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने घुटने के टेकने शुरू किए। बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों ने सात विकेट चटकाए अगर अफगानिस्तान के खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजों को समझ पाते तो वे एक अच्छा स्कोर धर्मशाला की तेज और उछाल भरी पिच पर खड़ा कर सकते थे। अफगानिस्तान टीम की मैच के दौरान खराब फील्डिंग देखने को मिली। खिलाड़ियों ने जहां दो बेहतरीन कैच छोड़े, वहीं टीम के खिलाड़ी चौके रोकने में भी पूरी तरह से नाकाम रहे।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप मैचों के दिन पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग पर रोक

धर्मशाला में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान 10, 17, 22 तथा 28 अक्तूबर को पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग, हॉट एयर बैलून, एयरो र्स्पोट्स जैसी गतिविधियों पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने आदेश पारित करते हुए कहा कि मैच में विशिष्ट अतिथियों तथा दर्शकों की सुरक्षा के दृष्टिगत धर्मशाला, कांगड़ा, बैजनाथ, शाहपुर उपमंडलों में यह आदेश लागू रहेंगे। कोई भी संस्था, व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बाबत आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर विशिष्ट अतिथियों तथा दर्शकों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें