फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket World Cup 2023: धर्मशाला आएगी आईसीसी और बीसीसीआई टीम, तैयारियों की लेगी जानकारी

Fri, 28 Jul 2023 12:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

आईसीसी और बीसीसीआई की संयुक्त टीम विश्व कप मैचों के लिए प्रस्तावित स्टेडियमों का दौरा करेगी। टीम स्टेडियम से लेकर होटल तक खिलाड़ियों और ऑफिशियल की सुरक्षा, होटल में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था के अलावा अन्य सुरक्षा प्रबंधों को भी एचपीसीए से ब्योरा लेगी। 
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट मैदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अक्तूबर में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के मैचों की तैयारियों को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई की टीम 2 अगस्त को धर्मशाला आएगी। टीम धर्मशाला में विश्व कप की तैयारियों की जानकारी भी लेगी। वहीं, स्टेडियम में विश्व कप मैचों के दौरान खिलाड़ियों, मैच ऑफिशियल के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लेगी। जानकारी के मुताबिक आईसीसी और बीसीसीआई की संयुक्त टीम विश्व कप मैचों के लिए प्रस्तावित स्टेडियमों का दौरा करेगी। टीम स्टेडियम से लेकर होटल तक खिलाड़ियों और ऑफिशियल की सुरक्षा, होटल में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था के अलावा अन्य सुरक्षा प्रबंधों को भी एचपीसीए से ब्योरा लेगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता, स्टेडियम में प्रवेशद्वार और आपदा प्रबंधों के बारे में पूरी जानकारी लेगी। धर्मशाला स्टेडियम में अक्तूबर में वनडे विश्व कप के पांच मैच खेले जाने हैं। पहला मैच 7 अक्तूबर को बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच होगा। 10 को बांग्लादेश-इंग्लैंड, 17 को दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड, 22 को न्यूजीलैंड-भारत और 28 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच भिंड़त होगी।  एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि आईसीसी और बीसीसीआई के ऑफिशियल की संयुक्त टीम दो अगस्त को धर्मशाला स्टेडियम को दौरा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें