फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप: इंग्लैंड की टीम ने मैदान में बहाया पसीना, बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने किया आराम

Mon, 09 Oct 2023 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पिछले मैच के दौरान हुई गलतियों से सबक सीख कर इंग्लैंड की टीम ने धर्मशाला स्टेडियम में खूब पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने स्पिन गेंदबाजी को लेकर नेट पर खूब प्रैक्टिस की।
विज्ञापन
नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास करते इंग्लैंड के खिलाड़ी। बल्लेबाजों ने स्पिनरों को ज्यादा खेला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप में पहला मैच हार चुकी इंग्लैंड की टीम धर्मशाला में जीत दर्ज करना चाहेगी। मंगलवार को बांग्लादेश की टीम के साथ होने वाले मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मैदान पर खूब पसीना बहाया। नेट पर बांग्लादेश की स्पिन गेंदबाजी से निपटने के लिए इंग्लैंड ने जमकर अभ्यास किया। शनिवार को अपना पहला मैच जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ियों ने आराम किया।

विज्ञापन


टीम के कुछ खिलाड़ी सुबह जिम पहुंचे थे, जबकि टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने आराम ही किया। पहला मैच पूर्व विश्व विजेता टीम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पांच अक्तूबर का अहमदाबाद में खेला गया था। इस ओपनिंग मैच में पूर्व विश्वकप विजेता टीम इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मैच इंग्लैंड की टीम मंगलवार को धर्मशाला में बांग्लादेश के साथ खेलेगी।

पिछले मैच के दौरान हुई गलतियों से सबक सीख कर इंग्लैंड की टीम ने धर्मशाला स्टेडियम में खूब पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने स्पिन गेंदबाजी को लेकर नेट पर खूब प्रैक्टिस की। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एचपीसीए के स्पिनर नेटबॉय के साथ खूब अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजी जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जो. रूट और बेन स्टोक्स सहित अन्य खिलाड़ियों ने स्पिन गेंदबाजी के विरुद्ध अभ्यास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें