फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का शतक फिर भी हार गई सीएम टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के चौकों-छक्कों पर भी सीएम की टीम हार गई। मुख्यमंत्री एकादश की जीत सुधीर शर्मा के शतक से भी नहीं हो सकी। शिमला के बीसीएस मैदान में हुए टी-टवंटी क्रिकेट मैच में इस टीम को बोर्ड चेयरमैन एकादश ने हरा दिया। इस मैच में उद्योग मुकेश अग्निहोत्री को खेलने का मौका नहीं मिला। रविवार को फाइनल मैच राज्यपाल एकादश और बोर्ड चेयरमैन एकादश में होगा।
विज्ञापन


शनिवार सवेरे पहला टी-टवंटी मैच सीएम एकाएश और चेयरमैन एकादश में हुआ। कप्तान मुकेश अग्निहोत्री के टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी मुख्यमंत्री एकादश ने की। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने 112, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नाट आउट रहकर 59 और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने 7 रन बनाए। मुख्यमंत्री एकादश ने तीन विकेटों के नुकसान पर कुल 199 रन बनाए।

इसके बाद बोर्ड चेयरमैन एकादश ने तीन विकेटों के नुकसान पर 200 रन बनाए और मैच जीत लिया। महेंद्र स्तान ने नाट आउट रहकर 48 रन बनाए। हरदीप सिंह बावा ने 44 रन बनाए। रमेश चौहान ने 64 रन और सुभाष मंगलेट ने 10 रन बनाए। इसके बाद दूसरे मैच में प्रेस 11 ने सात विकेटों के नुकसान पर 219 रन बनाए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आज फाइनल राज्यपाल एकादश और बोर्ड चेयरमैन एकादश में

गवर्नर 11 ने तीन विकेटों के नुकसान पर 220 रन बनाए। राज्यपाल उर्मिला सिंह ने सोमवार को मैच का उदघाटन किया। टूर्नामेंट का आयोजन हिमाचल प्रदेश खेल, संस्कृति एवं पर्यावरण एसोसिएशन ने किया। उर्मिला सिंह ने एसोसिएशन को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी। दोपहर बाद विधानसभा के अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल भी यहां मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस तथा हिमाचल खेल, संस्कृति एवं पर्यावरण एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह, शॉल और क्रिकेट किट भेंट की। राज्यपाल-11 का नेतृत्व नॉन प्लेइंग कैप्टन उर्मिला सिंह और प्लेइंग कैप्टन प्रधान सचिव राजस्व तरुण श्रीधर ने किया। बोर्ड चेयरमैन-11 और प्रेस-11 टीमों का नेतृत्व क्रमश: राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष मंगलेट और विजय पुरी ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें