शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के चौकों-छक्कों पर भी सीएम की टीम हार गई। मुख्यमंत्री एकादश की जीत सुधीर शर्मा के शतक से भी नहीं हो सकी। शिमला के बीसीएस मैदान में हुए टी-टवंटी क्रिकेट मैच में इस टीम को बोर्ड चेयरमैन एकादश ने हरा दिया। इस मैच में उद्योग मुकेश अग्निहोत्री को खेलने का मौका नहीं मिला। रविवार को फाइनल मैच राज्यपाल एकादश और बोर्ड चेयरमैन एकादश में होगा।
शनिवार सवेरे पहला टी-टवंटी मैच सीएम एकाएश और चेयरमैन एकादश में हुआ। कप्तान मुकेश अग्निहोत्री के टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी मुख्यमंत्री एकादश ने की। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने 112, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नाट आउट रहकर 59 और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने 7 रन बनाए। मुख्यमंत्री एकादश ने तीन विकेटों के नुकसान पर कुल 199 रन बनाए।
इसके बाद बोर्ड चेयरमैन एकादश ने तीन विकेटों के नुकसान पर 200 रन बनाए और मैच जीत लिया। महेंद्र स्तान ने नाट आउट रहकर 48 रन बनाए। हरदीप सिंह बावा ने 44 रन बनाए। रमेश चौहान ने 64 रन और सुभाष मंगलेट ने 10 रन बनाए। इसके बाद दूसरे मैच में प्रेस 11 ने सात विकेटों के नुकसान पर 219 रन बनाए।