फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के सात जोनों में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता, जीतने वाले को मिलेंगे तीन लाख

Tue, 31 Jul 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए क्रिकेट मुकाबले होंगे। शिमला में क्रिकेट प्रतियोगिता सात जोनों में होगी। इसमें जिले की सात सौ ग्रामीण टीमें हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


टीमों की किट भी दी जाएंगीं। पहले जोन स्तर पर क्रिकेट मुकाबले होंगे। इसके बाद फाइनल मुकाबला होगा। दस या बीस-बीस ओवरों का मैच होगा। मुकाबले के लिए 16 से 31 अगस्त तक एंट्री फीस जमा होगी।

विजेता टीम को 3 लाख मिलेंगे। उप विजेता को तीन लाख, मैन आफ द मैच को पचास हजार, अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज को 25-25 हजार रुपये देंगे। अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों को मौका
विज्ञापन


देने की एचपीसीए से सिफारिश की जाएगी। प्रत्येक टीम से पांच हजार एंट्री फीस ली जाएगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को साढे़ छह लाख के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन

खेल संघों में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद हो

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल संघों में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद होना चाहिए। खेल संघों की कमान खिलाड़ियों के हाथों में ही रहनी चाहिए। खेल संघ राजनीति का अखाड़ा नहीं होना चाहिए।

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को खेल, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उनका कहना है कि रामपुर और ब्रौ क्षेत्र में युवा पीढ़ी बुरी तरह से नशे के जाल में जकड़ती जा रही है।

युवाओं के नशे से बचाने के लिए रामपुर में पुलिस चौकी बनाकर नशे का कारोबार करने वालों पर नकेल कसना जरूरी है। इस चौकी के बनने से जिला शिमला और कुल्लू जिले की पुलिस के बीच तालमेल भी रखा जा सकेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें