फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारीगरी: हर पत्थर पर लिखा राम, धनोटू-बग्गी मार्ग पर बने मंदिर में विराजेंगे हनुमान

Fri, 30 May 2025 12:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

मंदिर कमेटी के पदाधिकारी खूब राम का कहना है कि 25-30 साल पहले इसी स्थान पर एक पीपल के पेड़ के नीचे हनुमान मूर्ति के रूप विराजते थे। 
विज्ञापन
धनोटू-बग्गी मार्ग पर बने मंदिर में विराजेंगे हनुमान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिर के हर पत्थर पर राम..., 30 हजार पत्थरों पर राम नाम लिखकर बने मंदिर में करीब दो करोड़ की राशि खर्च की गई। यह मंदिर बना है महादेव पंचायत के धनोटू में। पत्थर पर राम का नाम लिखा है राजमिस्त्री बिहारी लाल ने। वह स्यांज पंचायत के गांव गवाड़ के रहने वाले हैं। अब मंदिर का 10 फीसदी कार्य शेष रह गया है। आगामी रामनवमी में इस भव्य मंदिर में मूति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। विशुद्ध शंकराचार्य शैली में निर्मित इस मंदिर का निर्माण कार्य पिछले 25 साल से निरंतर किया जा रहा है। मंदिर की छत पर कलश स्थापित हो गया है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी खूब राम का कहना है कि 25-30 साल पहले इसी स्थान पर एक पीपल के पेड़ के नीचे हनुमान मूर्ति के रूप विराजते थे। फिर इसी स्थान पर संत महात्मा अपना डेरा जमाने लगे। इसी दौरान मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। अब जाकर जब मंदिर की छत पर अंतिम पाषाण कलश लगाया। इस मंदिर में राम दरबार के साथ हनुमान भी विराजेंगे।

विज्ञापन

बिना डिग्री से ही तराश दिया मंदिर
मंदिर को मूर्त रूप देने वाले गोहर उपमंडल के स्यांज पंचायत के गांव गवाड़ के बिहारी लाल का कहना है कि उसने मंदिर या भवन बनाने का कोई प्रशिक्षण किसी राजमिस्त्री या तकनीकी विद्यालय से नहीं लिया। पत्थरों को घढ़ते-घढ़ते राम नाम की ऐसी धुन लगी कि 25 साल में लगभग तीस हजार पत्थर राम नाम के गढ़ कर कब दीवारों की शोभा बन गए, पता ही नहीं चला। बिहारी का बेटा ललित भी इस शिल्पकला में पारंगत हो गया। बिहारी लाल ने इससे पहले मनाली में मनु ऋषि मंदिर निर्मित किया था।
विज्ञापन

स्थानीय खान का पत्थर
मंदिर कमेटी के अनुसार इस मंदिर का निर्माण संगमरमर या कोटा स्टोन के बजाय लेदा और कपाही के पत्थर से हुआ। इसमें रेत बजरी का सामान्य उपयोग हुआ है। मंदिर कमेटी के प्रधान पद्म सिंह का दावा है कि यह मंदिर प्रदेश का पहला राम हनुमान मंदिर होगा, जिस मंदिर की हर दीवार के पत्थर में राम नाम उकेरा गया है। मंदिर में हनुमान की सिंदूरी मूर्ति स्थापित है। राम दरबार के लिए देश के प्रतिष्ठित मूर्तिकारों से बात की जा रही है। मंदिर कमेटी ने मंदिर की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सबसे पहले इसे सीसीटीवी से जोड़ने के साथ सुरक्षा जवान तैनात करने का निर्णय लिया है। मंदिर में सामान्य धार्मिक आयोजन और दर्शन का समय भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें