कांग्रेस के एक एमएलए विधायकों को भूमि देने के खिलाफ हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर विधायक नीरज भारती ने अपनी ही सरकार को घेर लिया है। भारती मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा भी हैं।
राज्य मंत्रिमंडल ने विधायकों को सस्ती जमीन देने का फैसला लिया था, लेकिन नीरज भारती इसका विरोध कर रहे हैं। फेसबुक पर नीरज भारती ने ये पोस्ट डाली है - अपने साथी विधायकों से क्षमा चाहता हूं, परंतु मैं सरकार के इस फैसले से बिलकुल भी सहमत नहीं हूं।
जहां आज भी प्रदेश में बहुत से ऐसे गरीब लोग हैं जिन्हें एक कमरा तक बनाने की जमीन नहीं है, वहां विधायकों को सस्ती जमीन उपलब्ध करवाना किसी भी मायने में सही नहीं है।