फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPM: उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश की तरह हिमाचल में घोषित हो राष्ट्रीय आपदा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Mon, 21 Aug 2023 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राकेश सिंघा, डॉ. कुलदीप तंवर, संजय चौहान, विजेंद्र मेहरा, जगत राम, फालमा चौहान और सुनील वशिष्ट शामिल रहे। 
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) की राज्य समिति ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी हिमाचल प्रदेश समिति ने सोमवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर भयंकर आपदा से हुए नुकसान का मामला प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राकेश सिंघा, डॉ. कुलदीप तंवर, संजय चौहान, विजेंद्र मेहरा, जगत राम, फालमा चौहान और सुनील वशिष्ट शामिल रहे। सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य राकेश सिंघा ने कहा है कि आपदा से प्रदेश ने सैकड़ों मौतें हुई हैं और कई लापता हैं, करीब 13 हजार घर या तो पूरी तरह नष्ट हुए हैं या क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन


कृषि और बागवानी भूमि के साथ फसलें, जल विद्युत परियोजनाएं, ट्रांसमिशन लाइनें, स्कूल, स्वास्थ्य संस्थान प्रभावित हुए हैं। नौ लाख किसान परिवारों की आजीविका के साधन खत्म हो गए हैं। साल 2013 में उत्तराखंड और 2014 में आंध्र प्रदेश में प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया था उसी तर्ज पर हिमाचल की आपदा भी राष्ट्रीय आपदा घोषित की जानी चाहिए। राज्य को हुए वास्तविक नुकसान की राशि का राहत पैकेज दिया जाए, जो दस हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें