हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए सीपीएम ने सीटों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। पाटी के नेता राकेश सिंघा ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश की राजनीति में अपनी सीमित मौजूदगी के बावजूद सीपीएम राज्य की 68 में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
राज्य में 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। पाटी के नेता राकेश सिंघा ने कहा कि वाम दल पहाड़ी राज्य में ‘एंटी भाजपा और एंटी कांग्रेस ज्वाइंट फ्रंट’ बनाने के लिए विभिन्न संगठनों से बातचीत का गठजोड़ का प्रयास कर रहा है।
निर्वाचन आयोग ने 12 अक्तूबर को राज्य में चुनाव की तारीख की घोषणा की थी। राज्य में 9 नवंबर को मतदान के बाद 18 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 7 जनवरी 2018 को खत्म हो रहा है। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच है।