फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनाव के लिए सीपीएम ने किया एलान, पार्टी इतनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Mon, 16 Oct 2017 12:19 PM IST
एजेंसी/ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए सीपीएम ने सीटों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। पाटी के नेता राकेश सिंघा ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश की राजनीति में अपनी सीमित मौजूदगी के बावजूद सीपीएम राज्य की 68 में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


राज्य में 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। पाटी के नेता राकेश सिंघा ने कहा कि वाम दल पहाड़ी राज्य में ‘एंटी भाजपा और एंटी कांग्रेस ज्वाइंट फ्रंट’ बनाने के लिए विभिन्न संगठनों से बातचीत का गठजोड़ का प्रयास कर रहा है। 

निर्वाचन आयोग ने 12 अक्तूबर को राज्य में चुनाव की तारीख की घोषणा की थी। राज्य में 9 नवंबर को मतदान के बाद 18 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 7 जनवरी 2018 को खत्म हो रहा है। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उम्‍मीदवारों के नाम घोषित

इससे पहले सीपीएम ने 9 अक्तूबर को अपने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में शिमला नगर निगम के पूर्व मेयर संजय चौहान और पूर्व विधायक राकेश सिंघा का नाम शामिल था। 

पार्टी ने कुसुमति विधानसभा सीट से कुलदीप सिंह तंवर, रामपुर से विवेक कश्यप, अनी से लोकेंद्र रावत, नाहन से विश्वनाथ शर्मा, सरकाघाट से मुनीश शर्मा, धर्मपुर से भूपिंदर सिंह, जोगिंदरनगर से कुणाल भारद्वाज और सोलन से अजय भट्टी को मैदान में उतारा है। 

अन्य उम्मीदवारों में हमीरपुर सीट से अनिल मनकोटिया, सुजनपुर से जोगिंदर कुमार, लाहौल और स्पीति से सुदर्शन और पालमपुर से बिट्टू वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें