फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ईरान पर अमेरिका और इस्राइल हमले के खिलाफ माकपा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, एशिया को युद्ध में धकेलने की है साजिश
विज्ञापन

ईरान युद्ध का भारत पर भी पड़ेगा सीधा असर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर ईरान पर अमेरिका और इस्राइल हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
इसमें सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य पूर्व विधायक राकेश सिंघा और अन्य नेताओं ने अमेरिका के साम्राज्यवाद और इस्राइल हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने इन हमलों को ईरान की संप्रभुता पर हमला करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन करार दिया। प्रदर्शन में साम्राज्यवाद और युद्ध की राजनीति के खिलाफ नारेबाजी की और दुनिया भर के मेहनतकश लोगों से शांति, संप्रभुता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में जिला कमेटी सदस्य अमित और विवेक कश्यप, राज्य सचिव संजय चौहान, राज्य कमेटी सदस्य जगत राम, विजय कौशल, राम सिंह, फालमा चौहान, कमल, रामप्रकाश, विवेक नेहरा, प्रवेश, तिलक राज, पूर्ण, ईश्वर, दुष्यंत, दुशांत, दीप राम, सीता राम, उमा और निशा ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम एशिया को लगातार युद्ध और अस्थिरता की ओर एक साजिश के तहत धकेला जा रहा है, इसका खामियाजा वहां की मेहनत करने वाली आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। साम्राज्यवादी ताकतें अपने आर्थिक और सामरिक हितों को साधने के लिए इन क्षेत्रों में हमले करके इसे युद्ध की ओर धकेलने का कार्य कर रही है। ईरान पर किया जा रहा हमला एक देश पर आक्रमण नहीं है, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र को युद्ध में धकेलने की साजिश है। इन हमलों का असर सिर्फ उन्हीं देशों पर नहीं होगा बल्कि इससे वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। भारत पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में काम कर रहे 90 लाख भारतीय कामगारों की सुरक्षा को केंद्र सरकार सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें