फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जाम से निपटने के लिए 19 मोटरसाइकिल राइडर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किए गए तैनात
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम और बेतरतीब पार्किंग पर कसेंगे शिकंजा
आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग को सुगम बनाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला की सड़कों पर हर रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने 19 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग राइडर को तैनात किया है।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग राइडर को खासकर शहर के उन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात किया है, जहां वाहनों का दबाव सबसे अधिक रहता है। इनकी तैनाती से शहर में ट्रैफिक जाम को जल्द बहाल करने में मदद मिलेगी वहीं सड़कों के किनारे होने वाली बेतरतीब पार्किंग पर भी त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग सुगम बनाना और वाहन खराब होने या अन्य समस्या का सामना कर रहे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को तत्काल सहायता प्रदान करना है। पहले शहर में महज 7 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग राइडर तैनात किए थे लेकिन शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या में इजाफा किया है, जिससे की शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। शहर में गर्मियों का पर्यटन सीजन शुरू होने पर वाहनों की संख्या कई गुणा बढ़ जाती है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने अभी से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में तैनात किए राइडर
शहर में मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग राइडरों की तैनाती सर्कुलर रोड (कार्ट रोड), संजौली, छोटा शिमला, पंथाघाटी, विकासनगर, कुसुम्पटी, तारादेवी, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल समेत आसपास के संवेदनशील और अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में हैं। इससे त्वरित कार्रवाई एवं यातायात सुचारु सुनिश्चित होगा। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 19 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग राइडर तैनात किए हैं। उन्होंने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वह यातायात कर्मियों का सहयोग करें और पार्किंग के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें