इस फैसले के तहत पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) द्वारा प्रदेश के पांच शहरों में 1-15 नवंबर तक प्रदूषण की मात्रा का अध्ययन किया जाएगा। यह शहर हैं- पटियाला, मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर। इसके अलावा कुछ टीमें राज्य के अन्य शहरों में भी वायू प्रदूषण का आंकलन करेंगी। ध्वनि प्रदूषण के आकलन के लिए पंजाब के 11 शहरों में 1-7 नवंबर तक जांच होगी।
यह शहर हैं- जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, मंडी गोबिंदगढ़, मोहाली, संगरूर, फरीदकोट और बटाला। हिमाचल प्रदेश में भी सीपीसीबी की तरफ से 12 स्थानों पर 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक वायू और ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाएगी। यह स्थान हैं- शिमला, परवाणू, जसूर, पांवटा साहिब, काला अंब, बद्दी, नालागढ़, सुंदरनगर, मनाली, ऊना और धर्मशाला।