फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या केसः विहिप के आरोपों पर डीजीपी का जवाब

Tue, 12 Jan 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिले के गांव रैणोवाला में बीते रविवार को हुई गोवंशीय पशुओं की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी द्वारा डीजीपी पर धमकी देने के आरोप लगाने के बीच मंगलवार को खुद डीजीपी संजय कुमार ने सफाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव में गोकशी की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर बरामदगी भी कर ली। आरोपियों के घर से मिले मीट को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए आरोपियों को 15 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है।

डीजीपी ने बताया कि सराहां में कुछ समय पहले गोवंशीय पशुओं की तस्करी के नाम पर भी माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा लव जिहाद के नाम पर भी कुछ समय पहले संगठन अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा था। इन आरोपों के बीच डीजीपी ने वीएचपी पर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप तो लगाया लेकिन कार्रवाई करने से इनकार किया।
विज्ञापन


नींद में सोया है प्रदेश का खुफिया तंत्र
वहीं, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा है कि प्रदेश का खुफिया तंत्र गहरी नींद सो रहा है। मंडी जिले में गुबारों के साथ पाकिस्तानी करेंसी मिलना प्रदेश के खुफिया तंत्र पर सवालिया निशान खड़े करता है। उन्होंने कहा कि नेरचौक के पास एक निर्माणाधीन भवन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले थे।

विश्व हिंदू परिषद ने उस समय भी यह मामला उठाया था। विश्व हिंदू परिषद पिछले लंबे समय से प्रवासियों के पंजीकरण और प्रदेश में हिंदू विरोधी घटनाओं की मांग उठाता रहा है। लेकिन प्रशासन के अधिकारी उल्टा हमें चुप रहने की नसीहत दे रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें