फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण: सीएम जयराम बोले- हिमाचल की आबादी को दी 88.15 लाख से अधिक खुराकें

Thu, 21 Oct 2021 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम जयराम ने कहा कि हिमाचल ने पात्र लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इस वर्ष नवंबर अंत तक सभी पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देश की जनता को कोविड-19 के 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों को बधाई दी है। कहा कि प्रदेश की पात्र आबादी को 88.15 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, जिसमें 56.95 लाख पहली और 31.21 लाख दूसरी खुराक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि उनके समर्पण और अथक प्रयासों से यह कठिन कार्य संभव हो पाया है। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हिमाचल ने पात्र लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इस वर्ष नवंबर अंत तक सभी पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वह कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए अपनी बारी के अनुसार टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें, जिससे नवंबर अंत तक प्रदेश की पात्र आबादी का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य हासिल कर सके।

आप फतेहपुर को फतह करें, क्षेत्र का विकास हम करेंगे : जयराम 
उधर, सीएम जयराम ठाकुर ने फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के पक्ष में अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं कीं। उन्होंने जनता से बलदेव ठाकुर के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि आप फतेहपुर को फतह करके दें, क्षेत्र का विकास हम करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गोलवां, होरी देवी और भटोली में जनसभाएं कीं। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के लिए वोट मांगे और कहा कि पिछले चार साल में विकास के मामले में जो कसर रही है, उसे हम एक साल में पूरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पर भी हमलावर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के कुछ स्टार प्रचारक फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए आए थे।

 

ये वही लोग हैं, जो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान महिलाओं पर अत्याचार करते हैं। ऐसे लोगों को कांग्रेस स्टार बनाकर हिमाचल ला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने में देश में अव्वल रहा। हिमाचल ने देश में वैक्सीनेशन मॉडल पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस नेता विहीन पार्टी है। पूरे देश में भी पार्टी को केवल एक परिवार चला रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के लोगों में बड़ा नेता बनने की होड़ लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भाजपा सरकार को चार साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस के पास किसी मंत्री या सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है। इनके नेता तो अपनी ही पार्टी को लूटने का काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें