फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहनों ने खाया जहर, तड़प-तड़प कर हुई दोनों की मौत

Tue, 16 Jan 2018 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, थुरल(कांगडा़)
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चचेरी बहनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना हिमाचल के कांगड़ा जिले की है। थुरल इलाके की पंचायत सन्हूं में रदो चचेरी बहनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

विज्ञापन


इसमें एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है और दूसरी ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ा है। बताया जा रहा है कि इनमें से 21 युवती (पालमपुर) में आईटीआई कर रही थी और उसकी चचेरी बहन जमा एक की पढ़ाई कर रही थी।

दोनों के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतका के भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि दोनों गांव के पास गदियाड़ा  जंगल में पशु चराने गई हुई थीं।
विज्ञापन


गांव की एक अन्य लड़की करीब दो बजे घर दौड़कर आई और कहा कि उन दोनों बहनों ने कोई चीज निगल ली है।

Trending Videos
विज्ञापन

आखिर क्यों खाया जहर

वे तड़प रही हैं और उनके मुंह से कुछ निकल रहा है। उस लड़की की बात सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और जंगल में गए। वहां से दोनों लड़कियों को गाड़ी में थुरल अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, अस्पताल में मौके पर तैनात डॉक्टर जनक राणा ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बहन को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया। पुलिस थाना थुरल के एएसआई चिरंजीलाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है, जांच जारी है। एक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया । उसकी भी टांडा में मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें