फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चोरी की वारदातों का आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, 16 लाख के आभूषणों पर किया है हाथ साफ

Fri, 13 Oct 2023 04:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि आरोपी ने बड़सर उपमंडल में लगभग 16 लाख से अधिक के आभूषणों पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की वारदातों के आरोपी संदीप कुमार निवासी थोथियां तहसील बाबा बकाला जिला अमृतसर पंजाब को बड़सर पुलिस ने अदालत में पेश कर सोमवार तक पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी बड़सर उपमंडल के खज्जियां, चकमोह और अन्य क्षेत्रों में भी चोरियों को अंजाम दे चुका है जिनकी शिनाख्त हो चुकी है।

विज्ञापन


बड़सर पुलिस अब आरोपी से गहनता से हर पहलू की पूछताछ करेगी। बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि संबंधित आरोपी ऊना और पंजाब में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने पर पुलिस हिरासत में रह चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने 15 लाख रुपए के आभूषणों की चोरी को कबूल किया है।

जल्दी ही इनकी रिकवरी कर ली जाएगी। आरोपी को कुछ दिन पहले बंगाणा के पास गिरफ्तार किया गया था, उसे अन्य जिलों में पुलिस कार्रवाई के बाद बड़सर लाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि आरोपी ने बड़सर उपमंडल में लगभग 16 लाख से अधिक के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। बड़सर पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। जल्द ही अन्य क्षेत्रों में हुई चोरियों के राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें