फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पत्नी, मां और नाबालिग बेटी को 16.02 लाख मुआवजा देने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 में तहसील जुब्बल में शिकायतकर्ता के पति की वाहन दुर्घटना में हो गई थी मौत
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह ने सुनाया फैसला, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को मुआवजा और कानूनी खर्च देने होंगे
आयोग ने माना, बीमा कंपनी ने गलत तरीके से खारिज किया दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (बीमाकर्ता) को फटकार लगाते हुए वाहन मालिक के परिवार को मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतक की पत्नी अंजना देवी, मां और नाबालिग बेटी को शिकायत से वसूली तक नौ प्रतिशत ब्याज सहित 16,02,937 लाख रुपये सहित मुआवजा और कानूनी खर्च के रूप में 60 हजार रुपये देने होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया कि रक्त में अल्कोहल की मौजूदगी (30 मिलीग्राम प्रतिशत से कम) यह साबित नहीं करती कि चालक नशे में था।
विज्ञापन

दरअसल, तहसील जुब्बल निवासी शिकायतकर्ता के पति राज गोपाल (मृतक बीमित व्यक्ति) ने 26 मई 2022 से 25 मई 2023 तक यूनाइटेड इंडिया कंपनी लिमिटेड कंपनी से बीमा करवाया था। दुर्भाग्यवश 5 जून 2022 को वाहन धार-दोची रोड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक राज गोपाल सहित सह चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस और बीमा कंपनी को भी दी गई। इसी दौरान मृतक की पत्नी ने उचित मुआवजे के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ बीमाकर्ता के समक्ष दावा पेश किया। लेकिन, दावे को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि मृतक शराब के नशे में था। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दायर की। उधर, आयोग ने शिकायत को स्वीकार करते हुए 60 प्रतिशत राशि मृतक की पत्नी और 20-20 प्रतिशत की राशि मां पुष्पा देवी और नाबालिग बेटी को देने के आदेश दिए। 45 दिनों में इस आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है। आयोग ने टिप्पणी की है कि बीमा कंपनी इस बात का कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी कि मृतक नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें