दो युवकों से पकड़ा था 7.680 ग्राम चिट्टासंवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चिट्टे के मामले में एक आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई है। आरोपी गोपाल सिंह (28) ग्राम मेलटोली, नेपाल, वर्तमान निवासी ग्राम अंजी, तारादेवी का रहने वाला है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत में कैथू जेल में बंद है। अब अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद उसे एक लाख रुपये में जमानत मिल गई है।
पुलिस के मुताबिक 30 जनवरी को पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने घोड़ाचौकी में एक भवन में दबिश देकर नेपाली मूल के दो युवकों से 7.680 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद इन्हें बालूगंज थाना पुलिस के हवाले किया था। फिलहाल आरोपी गोपाल सिंह को न्यायालय की संतुष्टि के लिए निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए हैं। संवाद