शिमला। सत्र न्यायालय में चेक बाउंस के मामले में फरार आरोपी के खिलाफ उद्घोषणा नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने महिंद्रा एंड महिंद्रा बनाम पवन कुमार मामले में यह आदेश जारी किए हैं। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पवन कुमार फरार है। आरोपी खुद को छिपा रहा है और उसने गैर जमानती वारंट के माध्यम से अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की। 31 मार्च तक उसके पते पर उद्घोषणा के माध्यम से सूचित किया जाए। साथ ही आरोपी को 30 मई को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। संवाद