हादसे में क्षतिग्रस्त कार। इस कार हादसे में दंपति की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में नंगल-श्रीआनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव ब्रह्मपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई। जबकि, कार में सवार उनका बेटा और पुत्रवधू सहित एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घायलों को बीबीएमबी अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान ऊना के ग्रीन एवेन्यू रक्कड़ कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय नेकराम और 58 वर्षीय मधु के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग एक बजे चंडीगढ़ से ऊना की ओर जा रही एक कार को बह्मपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पांचों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल गया।