सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2022-23 के लिए विभिन्न स्नातकोतर कोर्सों में दाखिलों के लिए पहली काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। पहली काउंसलिंग एक और दो अगस्त को होगी।
हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2022-23 के लिए विभिन्न स्नातकोतर कोर्सों में दाखिलों के लिए पहली काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। पहली काउंसलिंग एक और दो अगस्त को होगी। विवि प्रबंधन की प्रवेश कमेटी की ओर से इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक एमएससी केमिस्ट्री, फिजिक्स की काउंसलिंग एक अगस्त को होगी। यह काउंसलिंग स्वामी विवेकानंद भवन में होगी। इसी दिन एमए हिस्ट्री की भी काउंसलिंग होगी जो कि मांडव कांपलेक्स में होगी। एमबीए की काउंसलिंग एक और दो अगस्त को मांडव कांपलेक्स में ही होगी।
विज्ञापन
एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलोजी, एमएससी एन्वारमेंटल साइंस और एमसीए की काउंसलिंग दो अगस्त को स्वामी विवेकानंद भवन में होगी। विवि की ओर से विभिन्न कोर्स में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि शेड्यूल के मुुताबिक वह इस काउंसलिंग में समय पर उपस्थित हों। सरदार पटेल विवि के प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि पहली और दो अगस्त को काउंसलिंग होगी। इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य बचे कोर्सों के लिए भी काउंसलिंग की तिथियों को निर्धारित किया जाएगा।