तब्लीगी जमात मामले की जांच कर रही जांच एजेंसियों ने 701 ऐसे मोबाइल नंबरों की जानकारी हिमाचल पुलिस के साथ साझा की है जो पिछले एक महीने में सूबे से निजामुद्दीन इलाके में गए हैं। इस क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर के डंप डाटा को खंगालने के बाद यह नंबर हिमाचल को दिए गए हैं।