फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से शुरू होगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा, डॉक्टरों की सूची की तैयार

Sat, 25 Apr 2020 12:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के लोगों को अब सामान्य चिकित्सक सेवा के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी।  ई-संजीवनी के तहत दी जाने वाली सुविधा का सरकार ने प्रारूप तैयार कर लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस पर सामान्य रोग, मेडिकल विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ , बाल रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


इनके अतिरिक्त प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को हृदयरोग विशेषज्ञ, बुधवार- गुरुवार को न्यूरोलॉजिस्ट और शुक्रवार-शनिवार को चर्मरोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। सभी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं 27 अप्रैल से आरंभ हो जाएंगी। सामान्य सेवाएं पहले की तरह रहेंगी । इसका लाभ पाने के लिए लोगों को नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सुविधा वाले उप स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाना होगा।  

अब तक 700 से अधिक लोगों का उपचार
प्रदेश में संचालित नवीन ई-संजीवनी परामर्श सुविधा से करीब 700 से अधिक रोगी पंजीकृत होकर स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। डॉक्टर साढ़े नौ बजे से सांय चार बजे तक लोगों को स्वास्थ्य परामर्श  दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें