फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Update: हिमाचल में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, उपायुक्त चंबा समेत 965 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 03 Aug 2022 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में बुधवार को चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई।  965 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, कैबिनेट ने फैसला लिया कि मास्क न पहनने वालों पर फिलहाल जुर्माना नहीं लगेगा। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें तीन पुरुषों और एक संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि 965 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंबा के उपायुक्त डीसी राणा भी संक्रमित हुए हैं। बुधवार को प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 6,182 लोगों के सैंपल लिए गए थे। वहीं, 909 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के अस्पतालों से 20 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। प्रदेश में अब कुल 5,454 कोरोना सक्रिय मामले हैं। अस्पतालों में कोरोना के कुल 91 मरीज दाखिल हैं। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4,150 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


मास्क न पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना
उधर, कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने कोराना की मौजूदा स्थिति पर प्रस्तुति दी। कैबिनेट ने फैसला लिया कि मास्क न पहनने वालों पर फिलहाल जुर्माना नहीं लगेगा। मंकीपॉक्स को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा गया। 

कांगड़ा में 270 लोग पॉजिटिव
 जिला कांगड़ा में कोरोना से अब तक 1254 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को एक निजी स्कूल के 50 बच्चों और एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 270 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ अब सक्रिय मामले 1231 हो गए हैं। वहीं, 265 लोगों ने कोरोना को मात दी है। कहा कि अप्रैल माह में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 1.2 प्रतिशत, मई माह में 0.8 प्रतिशत जबकि जून माह में 3.2 प्रतिशत रही है। जुलाई माह में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की दर 12 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गई थी। वहीं, अगस्त माह में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में चिंतनीय वृद्धि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोविड दिशा निर्देशों के पालन और सभी पात्र लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। सर्दी-खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं। इसके साथ ही ये लक्षण दिखने पर तुरंत अपने आप को आइसोलेट करें, ताकि इस संक्रमण को और बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें