फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 446 नए पॉजिटिव मरीज

Tue, 16 Aug 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश भर में कुल 446 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक कोरोना से प्रदेश में कुल 4,166  मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को  मंडी और बिलासपुर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश भर में कुल 446 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक कोरोना से प्रदेश में कुल 4,166  मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 4,476 टेस्ट कराए गए। 255 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। 

विज्ञापन


जिला कांगड़ा में 136 नए मामले 
जिला कांगड़ा में मंगलवार को कोरोना के 136 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में 136 लोगों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि जिले में 38 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 609 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के बीच सीएमओ कांगड़ा ने वैक्सीन की सभी डोज लेने के साथ-साथ मास्क पहनने, दो गज की दूरी और सफाई पर उचित ध्यान देने की अपील की है।

शिमला में एक बच्चे समेत 55 संक्रमित
राजधानी शिमला में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शहर के डीडीयू अस्पताल में 10 साल के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिले में 55 नए मामले हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे को बुखार था। टेस्ट किए गए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्चे को होम आइसोलेशन में भेजा है। इसके अलावा संजौली, मल्याणा के अलावा पंथाघाटी के रहने वाले लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जिले में 55 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। अब तक जिले में 39,295 मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 362 हो गई है। जबकि 38,206 इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं तथा 723 की बीमारी से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें