फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Himachal: हिमाचल में 133 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 676 पहुंची

Mon, 04 Jul 2022 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में सोमवार को 133 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 676 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को चार नए कोरोना मरीजों के साथ अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 15 हो गई है। ये मरीज आईजीएमसी के अलावा अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी को वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है। सभी की हालत में सुधार है। प्रदेश में सोमवार को 133 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 676 पहुंच गई है। मामलों में लगातार बढ़ोतरी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को भीड़भाड़ में न जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


पर्यटन स्थलों में चहल पहल और कार्यालय में काम करते वक्त मास्क पहनने को कहा है।  जिला कांगड़ा, शिमला, मंडी और चंबा में कोरोना के मरीजों को इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कांगड़ा में सबसे ज्यादा 222 एक्टिव मामले हैं। इसके साथ ही चंबा में 81, शिमला में 75, मंडी में 74, हमीरपुर 67, सोलन में 32, कुल्लू 30, सिरमौर में 28, किन्नौर में 23, बिलासपुर में 17, लाहौल-स्पीति में 15, ऊना में 12 एक्टिव मरीज हैं। हिमाचल में 2614 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। सोमवार को 129 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें