हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 104 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2,074 पहुंच गई है। हिमाचल में 174 मरीज ठीक हुए हैं। अवकाश के चलते प्रदेश में सैंपलिंग की संख्या घटी है। 1,296 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इससे पहले प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
जिला हमीरपुर में 41, कांगड़ा और शिमला 26-26, मंडी 23, बिलासपुर और सोलन 20-20, चंबा सात, किन्नौर चार, कुल्लू तीन, सिरमौर दो और लाहौल-स्पीति और ऊना में एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं।