फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Update: हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 231 नए पॉजिटिव मरीज

Fri, 21 Apr 2023 09:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई, जबकि 231 नए मामले आए हैं। महामारी से मंडी जिला के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई, जबकि 231 नए मामले आए हैं। महामारी से मंडी जिला के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। गुरुवार को प्रदेश में 3847 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 231 लोग कोरोना  पॉजिटिव  पाए गए।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,717 हो गई है। 23 मरीज अभी भी प्रदेश के अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला कांगड़ा में 43, मंडी 39, हमीरपुर 26, बिलासपुर 24, कुल्लू और शिमला 17- 17, चंबा और सिरमौर 15-15, सोलन और ऊना 14- 14, लाहौल-स्पीति चार और किन्नौर में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें