फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्र में लोगों के लिए चपातियां बना रहीं गांव की महिलाएं

Mon, 25 May 2020 04:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (चंबा)
विज्ञापन
क्वारंटीन किए लोगों के लिए चपातियां बना रहीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र में रखा जा रहा है। इन केंद्रों में प्रशासन की ओर से दी जा रहीं सहूलियतों के बीच स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हिमाचल के चंबा जिले की उदयपुर पंचायत के जेबीटी प्रशिक्षण केंद्र सरू में क्वारंटीन बाहरी राज्यों से आए 91 लोगों के लिए गांव की महिलाएं चपातियां बनाकर दे रही हैं। क्वारंटीन केंद्र में रखे लोगों के लिए सरकार ने खाने-पीने की व्यवस्था की है, लेकिन वहां चपाती बनाने की व्यवस्था न होने पर उदयपुर गांव के लोग मदद के लिए आगे आए हैं।

विज्ञापन


भाजपा के ग्राम केंद्र अध्यक्ष जय सिंह भारद्वाज ने उदयपुर की महिलाओं से आग्रह किया कि वे लोगों के लिए सुबह और शाम को चपातियां बनाकर उनकी मदद करें। भारद्वाज स्वयं सुबह-शाम लोगों के घरों में जाकर चपातियां एकत्रित कर कवारंटीन लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उदयपुर गांव की वंदना, रजनी, वैष्णवी, सीनू, बेबी, राजकुमारी, अंजू देवी, छैलो देवी और ठिनको आदि ने बताया कि जब तक क्वारंटीन पर रखे लोगों को चपातियों की जरूरत होगी, वे उन्हें चपातियां बना कर देती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें