फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: पांच लोगों की बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, सालियों ने सैनिटाइजर से धुलाए हाथ

Tue, 31 Mar 2020 09:25 PM IST
Krishan Singh अशोक चोपड़ा, अमर उजाला, नंगल
विज्ञापन
सैनिटाइजर से दूल्हे के हाथ साफ करवातीं सालियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मद्देनजर मची हाहाकार के बीच लगाए कर्फ्यू का असर शादियों की चकाचौंध पर भी पड़ने लगा है। हिमाचल के ऊना जिले से सटे पंजाब के नंगल क्षेत्र में कशिश बावा पुत्र शिव बावा निवासी कीरतपुर साहिब अपनी बरात लेकर अपर दबखेड़ा में संदीप शर्मा की पुत्री नाविका को ब्याहने पहुंचा।

विज्ञापन


इस बरात में कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले इसको लेकर पूरी सावधानियां बरती गईं। दिलचस्प यह है कि इस बरात में दूल्हे समेत परिवार के पांच ही लोग शामिल हुए। रिबन काटने की रस्म अदा होने के बाद सालियों ने दूल्हे के हाथ सैनिटाइजर से साफ करवाए।

बरात में दूल्हे सहित उसके माता-पिता और भाई-भाभी ही शामिल हुए। बिना बैंड-बाजे ही घर पर बरात पहुंची। दूल्हे के माता-पिता और भाई-भाभी की सालियों ने प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए। इस दौरान आवश्यक सावधानी बरती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें