फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाएं बनाएंगी मास्क, पंचायतें बांटेंगी

Wed, 01 Apr 2020 12:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाओं को मास्क बनाने का जिम्मा सौंपा है। अध्यापिकाएं मास्क तैयार कर पंचायतों में देंगी। इसके बाद इन्हें उन लोगों में बांटा जाएगा, जो बाहरी राज्यों से अपने घरों को लौटे हैं। जो लोग बाहरी राज्यों में नहीं गए हैं, उन्हें मास्क नहीं दिए जाएंगे। हिमाचल की हर पंचायत में सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाओं की तैनाती की गई है। ये अध्यापिकाएं ग्रामीण महिलाओं को कपड़े सिलने का काम सिखाती हैं। 

विज्ञापन


पंचायती राज विभाग ने निर्देश दिए हैं कि युवतियों व महिलाओं से सिलाई-कढ़ाई सीखने के साथ साथ मास्क बनाने का काम भी कराएं ताकि कोरोना के चलते लोगों को मास्क उपलब्ध हो सकें। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को ये मास्क दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें