फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: तंजिन ने आलीशान होटल को बदला कोविड केयर सेंटर में, नहीं लेंगे प्रशासन से एक भी पैसा

Fri, 07 May 2021 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

कोरोना के खिलाफ जंग में कई लोग खुलकर आगे आकर कोरोना के सिपाही बन रहे हैं। केलांग के एक युवक ने अपना आलीशान होटल डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर के लिए प्रशासन के हवाले कर दिया है। यहां एक साथ करीब 40 कोविड मरीजों के रहने की व्यवस्था होगी। केलांग निवासी जिला भाजयुमो अध्यक्ष तंजिन कारपा ने केलांग मालरोड स्थित अपने चार मंजिला टशी डेलेग होटल को कोविड सेंटर के लिए जिला प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन
टशी डेलेग होटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के खिलाफ जंग में कई लोग खुलकर आगे आकर कोरोना के सिपाही बन रहे हैं। केलांग के एक युवक ने अपना आलीशान होटल डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर के लिए प्रशासन के हवाले कर दिया है। यहां एक साथ करीब 40 कोविड मरीजों के रहने की व्यवस्था होगी। केलांग निवासी जिला भाजयुमो अध्यक्ष तंजिन कारपा ने केलांग मालरोड स्थित अपने चार मंजिला टशी डेलेग होटल को कोविड सेंटर के लिए जिला प्रशासन को दिया है।

विज्ञापन

इसके बदले तंजिन कारपा प्रशासन से कोई पैसा नहीं लेंगे। हर कमरे में मरीजों के मनोरंजन के लिए टीवी की व्यवस्था होगी। तंजिन कारपा की इस पहल की पूरी घाटी में प्रशंसा हो रही है। वीरवार को कार्यकारी उपायुक्त राजेश भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कारपा ने होटल कोविड सेंटर के लिए देने की पेशकश की। इसके बाद प्रशासन ने इस होटल को डेडिकेटेड कोविड सेंटर में तबदील करने का निर्णय लिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

तंजिन कारपा - फोटो : अमर उजाला
जिला कोविड निगरानी अधिकारी डॉ. रंजीत वेद ने कहा कि तंजिन कारपा ने अपने होटल को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर के लिए देने की पेशकश की है। पॉजिटिव मरीजों को अब इस होटल में रखा जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि इससे कोविड मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

तंजिन कारपा ने कहा कि कोविड महामारी की इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन और आम लोगों की मदद करना पार्टी और उनकी मौलिक जिम्मेदारी है। लाहौल में कोविड मरीज कमरों के अभाव में परेशानी के दौर से गुजरने नहीं दिया जाएगा। कार्यकारी उपायुक्त राजेश भंडारी ने तंजिन कारपा की इस पहल की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें