फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की बहन अर्पिता समेत 220 लोगों के लिए कोरोना सैंपल

Tue, 23 Jun 2020 09:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

सात दिन से होम क्वारंटीन सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा के स्वास्थ्य विभाग ने प्रोटोकाल के तहत कोविड-19 की जांच को सैंपल लेकर नेरचौक में जांच के लिए भेजे हैं। इनके समेत मंडी सदर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 220 लोगों के सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के दौरान 14 जून को अर्पिता अपने पति और दो बच्चों के साथ मंडी में पहुंची थीं। नियमों के तहत परिवार को होम क्वारंटीन किया गया था। उधर, एमओएच डॉ. दिनेश ठाकुर ने सैंपल लेने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नियमों क तहत सैंपल लेकर जांच के लिए नेरचौक कोविड 19 अस्पताल में भेज दिए गए हैं। बुधवार को सैंपल की रिपोर्ट आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें