फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिपार में उड़ी कोयले के तिलक से कोरोना वायरस के इलाज की अफवाह

Sun, 29 Mar 2020 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सतौन (सिरमौर)
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बीच सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में संक्रमण से बचने के लिए कोयले का तिलक लगाने की अफवाह उड़ गई है। वैश्विक महामारी का इलाज कोई हल्दी के टीके से कर रहा है तो कोई पशुशाला की दहलीज को खोदकर कोयला निकालकर उसका टीका लगाकर संक्रमण से बचाव में जुटा है। यह खबर रातों रात आग की तरह क्षेत्र के फैल गई है। लोग अपने सगे संबंधियों को सूचना दे रहे हैं। 

विज्ञापन


इसको लेकर क्षेत्र में हर जगह अंधविश्वास का माहौल गर्म है। कुछ ने खुदाई की वीडियो तक सोशल मीडिया में अपलोड की है। उधर, उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने कहा है कि लोग किसी भी तरह की अपवाह में न आएं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सावधान सबसे अधिक जरूरी है। लोग अपने घरों में ही रहें और बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें