फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी बोले- आदेशों का पालन करें, सख्ती के लिए न करें मजबूर

Sun, 29 Mar 2020 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सैकड़ों हिमाचली युवाओं के चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे शहरों में फंसे होने के बाद लोगों की परेशानी के बीच प्रदेश के डीजीपी सीताराम मरडी ने एक वीडियो के जरिये बड़ी अपील की है। कहा कि लॉकडाउन को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून और प्रदेश सरकार ने आईपीसी के तहत कर्फ्यू के आदेश जारी किए हैं। इनका उल्लंघन करने पर जेल हो सकती है। आदेशों का पालन करें और पुलिस को सख्ती करने पर मजबूर न करें।

विज्ञापन


मरडी ने कहा कि आज का समय मुश्किल का समय है। लोगों को स्वहित कम, देशहित ज्यादा और लोक हित सबसे ज्यादा सोचना चाहिए। डीजीपी ने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य जैसी जरूरत की सेवाओं में लगे सभी लोगाें के साथ कुछ न कुछ परेशानी पेश आ रही है। बावजूद इसके वह प्रदेश के लोगों, देश और दुनिया को बचाने के लिए दिन-रात जुटे हैं। कहा कि उनकी दोनों बेटियां अमेरिका में फंसी हैं, जिनसे वह सुबह और शाम दो बार बात करते हैं।

दिन भर हिमाचल में कानून व्यवस्था ठीक रखने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में उन लोगों को थोड़ा संयम बरतना चाहिए, जिनके बच्चे पड़ोसी राज्यों में हैं। कहा कि कुछ लोग प्रदेश में आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गृह मंत्रालय का साफ आदेश है कि जो जहां है वहीं रहें। दिल्ली और चंडीगढ़ में हिमाचल भवन को हिमाचलियों की मदद के लिए खोल दिया गया है। 
विज्ञापन


इंसानियत में कमी की वजह से बंद हुए मंदिर के कपाट
मरडी ने कहा कि कुछ लोग चिंता जता रहे हैं कि मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों को बंद कर दिया गया है। ऐसा नहीं है, बल्कि इसे ऐसे देखना चाहिए कि भगवान ने अपने कपाट खुद बंद किए हैं, क्योंकि इंसान में इंसानियत की कमी आ गई है। वह सिर्फ अपने बारे में सोच रहा है। लोग जिस दिन अपनी बजाय समाज, देश और दुनिया की फिक्र करते हुए सरकार के आदेशों का पालन करेंगे। उस दिन भगवान अपने कपाट खुद खोल देंगे और कोरोना भारत ही नहीं, दुनिया से गायब हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें