फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में 95 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट

Tue, 08 Jun 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल में कांगड़ा जिले को छोड़कर सभी जिलों में एक्टिव केसों का आंकड़ा काफी कम हो गया है। धीरे-धीरे मामले कम होना शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अगर इसी तरह मामले कम होने का सिलसिला जारी रहा तो 11 जून तक संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे आ जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट देश के रिकवरी रेट से बेहतर है। प्रदेश में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। रिकवरी रेट 95 फीसदी पहुंच गया है। हिमाचल में संक्रमण की रफ्तार भी धीरे-धीरे कम हो रही है। देश की रिकवरी दर 93.67 फीसदी है। देश में लगातार सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। सक्रिय मामलों की दर घटकर 5.13 फीसदी रह गई है।

विज्ञापन


हिमाचल में कांगड़ा जिले को छोड़कर सभी जिलों में एक्टिव केसों का आंकड़ा काफी कम हो गया है। धीरे-धीरे मामले कम होना शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अगर इसी तरह मामले कम होने का सिलसिला जारी रहा तो 11 जून तक संक्रमण दर 5 फीसदी से नीचे आ जाएगी। अभी हिमाचल की संक्रमण दर 9 फीसदी के करीब पहुंच गई है।  

कोरोना कर्फ्यू से पहले 30 फीसदी थी संक्रमण दर 
 कोरोना कर्फ्यू से पहले हिमाचल में संक्रमण की दर 30 फीसदी से ऊपर चली गई थी। अब मामलों में कमी आने से स्थिति बेहतर होती जा रही है। अस्पतालों पर से भी दबाव कम होना शुरू हो गया है। कई मरीज होम आइसोलेट हैं। ऐसे में अस्पताल पर से दबाव कम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें