फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कई रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, मंत्री के साथ बैठक में फैसला

Mon, 22 Jun 2020 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में आज से कई रूटों पर निजी बसें दौड़नी शुरू हो हो गई हैं।  ये बसें उन रूटों पर चलेंगी, जहां सवारियों की आवाजाही ज्यादा होगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर्स संघ ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और निदेशक परिवहन कैप्टन जेएम पठानिया के साथ वीडियो कांफ्रेंस में लिया। हिमाचल में तीन माह से प्राइवेट बसें खड़ी हैं। परिवहन मंत्री के आश्वासन पर यह तय हुआ कि सोमवार से उस रूट पर बसें चलेंगी, जिस रूट पर ज्यादा जरूरत है तथा जो बसें अपना खर्चा निकाल सकती हैं।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया कि 25 जून को मंत्रिमंडल की बैठक में निजी बस ऑपरेटरों को कोई न कोई राहत दी जाएगी। निजी बस ऑपरेटर्स संघ के अध्यक्ष पराशर ने कहा कि बैठक में यह तय हुआ है कि जहां सवारियां हैं, वहां बसें चलेंगी। बैठक में हिमाचल के सभी जिला प्रधानों सहित करीब 250 निजी बस ऑपरेटरों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें