फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव ने बेटे के मुंडन संस्कार में बांटा हलवा, खिलाया था खाना

Thu, 16 Jul 2020 10:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले के क्षेत्र चिंतपूर्णी के नारी में बुधवार देररात कोरोना पॉजिटिव आए मामले ने कई लोगों की नींद उड़ाकर रख दी है। क्योंकि संक्रमित आया युवक आईटीबीपी जवान होम क्वारंटीन में रहने की बजाय अपने गांव के अलावा बाजार में भी घूमता रहा। यही नहीं दो दिन पहले युवक ने अपने घर में बेटे के बाल भी काटे। इस दौरान लोगों को खाना भी खिलाया व हलवा भी बांटा। वहीं, इसमें पंचायत प्रधान व आशा कार्यकर्ता की लापरवाही भी सामने आई है। हालांकि देर रात उक्त युवक को खड्ड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। गौर हो कि उक्त युवक केरल में तैनात था और वापस लौटने के बाद इसे होम क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन


अब इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, घर आने से पहले इस फौजी ने अपनी यूनिट में कोरोना का टेस्ट करवाया था जहां इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छह किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।  वहीं, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नारी पंचायत के वार्ड नंबर एक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं, आसपास की पंचायतों धर्मसाल महंता के वार्ड नंबर-5, बधमाना के वार्ड नंबर-5 और नारी के दो नंबर वार्ड को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। चिकित्सा विभाग की टीम भी संक्रमित के सीधे संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। वहीं, नायब तहसीलदार भरवाईं अभिषेक भास्कर ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार नारी पंचायत के वार्ड नंबर-1 को कंटेनमेंट जोन व दो नंबर वार्ड को बफर जोन व अन्य दो पंचायतों के दो वार्डों को भी बफर जोन घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन

चिंतपूर्णी स्टेट बैंक का एटीएम 72 घंटे के लिए बंद

 चिंतपूर्णी के नारी के युवक की लापरवाही भारी पड़ती नजर आ रही है। नारी के कोरोना पॉजिटिव आए युवक ने न सिर्फ होम क्वारंटीन के नियमों को तोड़ा बल्कि आसपास के इलाके के लोगों को भी मुसीबत में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव युवक चिंतपूर्णी बाजार में भी कुछ दुकानों पर गया है। यही नहीं युवक एसबीआई की शाखा में एक दो मिनट के लिए अंदर गया है। उसने क्षेत्र के एक होटल के साथ बने एटीएम में कैश भी निकाला। एटीएम को शाखा प्रबंधक के आदेशों के बाद 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा एसबीआई की ब्रांच और एसबीआई के अन्य एटीएम को सेनिटाईज करवा दिया गया है।

शाम तक नारी पंचायत के सभी वार्ड और कोरोना पॉजिटिव आए घर को भी सेनिटाईज कर दिया गया है। नारी पंचायत प्रधान विजय ठाकुर का कहना है कि सारी पंचायत के वार्डों को सेनिटाईज करवा दिया है। उन्होंने बताया कि नारी पंचायत में बाहरी राज्यों से अभी तक 84 लोग आए हैं। इसलिए हर किसी पर नजर नहीं रखी जा सकती। थाना प्रभारी दर्शन सिंह का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव युवक चिंतपूर्णी बाजार में जिन दुकानों पर गया उन्हें वेरिफाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए हैं उन्हें भी होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें