फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हिमाचल में 100 नए पॉजिटिव मरीज, भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहनकर जाने की सलाह

Fri, 24 Mar 2023 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 100 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना से बचने के लिए 
भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहनकर जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 100 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना से बचने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहनकर जाने की सलाह दी गई है। सरकार ने लोगों से सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करने के लिए कहा है ताकि वायरस से बचा जा सके। हालांकि, केंद्र सरकार से राज्य में अभी तक कोरोना को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


हाथों को सेनिटाइज करते रहें
हिमाचल सरकार ने कोरोना के मामले बढ़ते देख बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि लोग राज्य में भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। ज्यादा जरूरी होने पर मास्क पहनकर जाएं और हाथों को सेनिटाइज करते रहें। राज्य के नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। उनका कहना है कि अभी केंद्र सरकार से कोरोना को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

सक्रिय मामले 354 पहुंचे
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेशभर में शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 1448 लोगों के सैंपल लिए गए। 31 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना सक्रिय मामले 354 हैं।
विज्ञापन


शिमला जिले में एक ही दिन में 33 मामले
 जिला शिमला में कोरोना फिर से डराने लगा है। स्वास्थ्य केंद्रों में वायरल का इलाज करवाने आए मरीजों की जांच के बाद जिला शिमला में एक ही दिन में शुक्रवार को 33 नए मामले सामने आए हैं। एकाएक मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। वहीं लोगों को लापरवाही छोड़कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की हिदायत दी है। वहीं नए मामलों के बाद अब एक्टिव केसों की संख्या 77 पहुंच गई है। हालांकि शुक्रवार को छह मरीज बीमारी से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों में जांच करवाने आए मरीजों के कोरोना के टेस्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। इसकी अनुपालना शुरू कर दी गई है। ऐसे में शुक्रवार को जिला शिमला में इस साल एक ही दिन मे रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। जिला में अब तक 40107 मामले सामने आए हैं। वहीं अब तक 39,297 मरीज बीमारी से ठीक हो गए है। इसके अलावा 729 मरीजों की बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: HP High Court: 84 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें